ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
धर्म#dainikbhaskar

चार तपस्वी मासक्षमण की ओर अग्रसर, अमन ने पूरे किए 30 उपवास, स्वागत

दुर्ग | दुर्ग के जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब परिसर में तप, त्याग और धर्म आराधना का वातावरण बना हुआ है। यहां राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि महाराज के प्रेरणा व सानिध्य में मासक्षमण की दिशा में चार तपस्वी साधना में संलग्न हैं, जिनमें अमन सुराणा, शशांक कर्नावट और पूनम जैन प्रमुख हैं। श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल के सक्रिय सदस्य अमन ने 30 उपवास की तपस्या पूर्ण की, जिस पर धर्मसभा में अनुमोदना और अभिनंदन किया गया। मंडल के सदस्यों ने अमन और शशांक को पालकी में विराजमान कर बांधा तालाब से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत यात्रा निकाली, जहां धार्मिक उद्घोषों से माहौल भक्तिमय रहा। इसी सभा में किरण देवी संचेती ने 65 उपवास का संकल्प लिया। युवा संघ अध्यक्ष पदम छाजेड़ ने 15 और सुषमा सुराणा ने 16 उपवास का संकल्प लेकर तपस्या की अनुमोदना की। धर्मसभा में उपस्थित श्रावक, श्राविकाओं ने तपस्वियों के संयम, आत्मबल और तप साधना की सराहना करते हुए उनके उत्तरोत्तर आध्यात्मिक उत्कर्ष की मंगलकामना की।

द
दैनिक भास्कर
1 अक्टूबर 2026
चार तपस्वी मासक्षमण की ओर अग्रसर, अमन ने पूरे किए 30 उपवास, स्वागत
लेख सारांश

दुर्ग | दुर्ग के जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब परिसर में तप, त्याग और धर्म आराधना का वातावरण बना हुआ है। यहां राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि महाराज के प्रेरणा व सानिध्य में मासक्षमण की दिशा में चार तपस्वी साधना में संलग्न हैं, जिनमें अमन सुराणा, शशांक कर्नावट और पूनम जैन प्रमुख हैं। श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल के सक्रिय सदस्य अमन ने 30 उपवास की तपस्या पूर्ण की, जिस पर धर्मसभा में अनुमोदना और अभिनंदन किया गया। मंडल के सदस्यों ने अमन और शशांक को पालकी में विराजमान कर बांधा तालाब से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत यात्रा निकाली, जहां धार्मिक उद्घोषों से माहौल भक्तिमय रहा। इसी सभा में किरण देवी संचेती ने 65 उपवास का संकल्प लिया। युवा संघ अध्यक्ष पदम छाजेड़ ने 15 और सुषमा सुराणा ने 16 उपवास का संकल्प लेकर तपस्या की अनुमोदना की। धर्मसभा में उपस्थित श्रावक, श्राविकाओं ने तपस्वियों के संयम, आत्मबल और तप साधना की सराहना करते हुए उनके उत्तरोत्तर आध्यात्मिक उत्कर्ष की मंगलकामना की।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंधर्म

सभी देखें →